HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

24-07: तंत्र के आगे लोग नतमस्तक: Sudesh Mahto

सेवक के जगह शोषक का रूप धारण कर बैठा है तंत्र

पलामू/ रांची। Sudesh Mahto: सरकार की यह उपलब्धि है कि सरकार ने तंत्र की परिभाषा को बदल दिया। तंत्र का आचरण और व्यवहार बदल गया। सेवक के जगह शोषक का रूप धारण कर बैठा है तंत्र।

सरकार के पास शिक्षा और रोजगार का कोई रोडमैप नहीं। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलिया हावी हो गए हैं। विकास के मानक में हम पिछड़ते जा रहे हैं, अधिकतर लोग अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं। राज्य के संसाधनों का दोहन हो रहा है और लोगों को अपने ही जमीन से बेदखल करने की मुहिम चल पड़ी है। कमजोर शासक ने झारखंड में अफसरों का आचरण भी बदल कर रख दिया है।

हालात बदलने के लिए काम करना होगा: Sudesh Mahto

पलामू स्थित टाउन हॉल में आजसू पार्टी के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने ये बातें कही। इस सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हालात बदलने के लिए काम करना होगा। साथ ही झामुमो कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला।

Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि पलामू की धरती ने कई नेता और पदाधिकारी दिए हैं। यहां राजनीतिक चेतना है। राज्य में बदलाव के लिए आगे आना होगा। पलामू प्रमंडल की बड़ी आबादी अब भी रोजी- रोजगार के लिए जूझती नजर आती है। पलायन यहां की किस्मत का हिस्सा है। दूरदराज के गांवों में आखिरी कतार के लोगों को कंदा और गेठी खाने की विवशता है।

सत्ता में बैठे लोगों से पलामू को पूछना चाहिए कि यहां से आपने लिया तो बहुत कुछ लेकिन दिया क्या है? पलामू की क्षमता को लूटने का भी हिसाब होना चाहिए। पूरे प्रदेश में सरकार को सबसे ज्यादा मेहनत पलामू के गांवों और प्रखंडों में करने की आवश्यकता है।

नौकरशाही और लूट: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने लोकसेवकों का आचरण बदल कर रख दिया है। निचले स्तर पर आम आदमी अपने वाजिब काम और हक अधिकार के लिए सरकारी दफ्तरों में पिसता नजर आता है। बिना पैसा दिए कोई काम नहीं हो सकता। सरकार और सिस्टम में कोई समन्वय नहीं है। और न ही पारदर्शिता। मुख्यमंत्री के पास दर्जन भर विभाग हैं।

उन विभागों का काम और भी ध्वस्त हैं। गांव में एक अदद ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लोगों को महीनों जद्दोजहद करना पड़ता है। शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, पेयजल के क्षेत्र में राज तमाम मुश्किलों से गुजर रहा है। इस लोगों को 3 महीने में अनाज दे रही है सरकार तो गरीब खायेगा क्या? पेंशन भी महीनों के बाद मिलता है इस सरकार में।

Sudesh Mahto

युवाओं की बेबसी: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि 10वीं और इंटर की परीक्षा पास करने वाले लाखों छात्र आगे की पढ़ाई के लिए चिंता में हैं। कॉलेजों में शिक्षक नहीं हैं। दाखिला के लिए पर्याप्त सीटें नहीं हैं। पूरे राज्य में अपराध का बोलबाला है। हुनरमंद युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश के 12 लाख युवा दूसरे राज्यों में काम करते हैं। नियुक्तियों को लेकर सरकार के अंदर जो कुछ चल रहा है वह पूरा राज्य का युवा देख रहा है। सालों की मेहनत के बाद कोर्ट केस युवाओं ने कुछ नौकरियां हासिल कीं और नियुक्ति पत्र बांट कर सरकार वाहवाही लूटने में लगी है

Sudesh Mahto

वोट की चोट है जरूरी: Sudesh Mahto

श्री महतो ने कहा कि जनादेश का अपमान करने वाली सरकार को वोट की चोट देना जरूरी है। युवाओं को आगे आना होगा तभी राज्य की दिशा और दशा बदलेगी। मौका उन्हें दें, जिनमें राज्य के समेकित विकास के लिए विजन और क्षमता हो। आजसू पार्टी इन तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। राज्य के विचारों के सहयोग और सवालों पर सभी कार्यकर्ता जनता को एकजुट करें।

 

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button