JharkhandHeadlinesPoliticsStatesTrending

भ्रष्टाचार के खिलाफ BJP का आक्रोश प्रदर्शन, सरकारी योजनाओं की विफलता पर उठाए सवाल

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) रांची महानगर की ओर से आज अंचल अधिकारी कार्यालय, शहर रांची के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन राज्य सरकार की कथित नाकामी और सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ था।

इस अवसर पर रांची विधायक सी.पी. सिंह, भाजपा महानगर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय परिसर के समक्ष धरना पर बैठ गए और नारेबाजी कर प्रशासन को चेताया। भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में जनता से घूस लेना, योजनाओं का लाभ नहीं देना और आम नागरिकों को परेशान करना अब आम बात हो गई है।

रांची विधायक सी.पी. सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, “यह आक्रोश प्रदर्शन झारखंड के सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध है। यह जनता की पीड़ा की आवाज है। हम सरकार को यह बताना चाहते हैं कि जनता को तंग करना, घूस लेना और योजनाओं में लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जनता को राहत नहीं मिली तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इससे यह संकेत जरूर गया कि भाजपा आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button