HeadlinesJharkhandStatesTrending

थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026: झारखंड के पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीता गोल्ड, भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मानित

झारखंड के जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीता गोल्ड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया सम्मानित

थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 में झारखंड के पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने जीता गोल्ड, भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए सम्मानित

Ranchi: थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप-2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड के युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

आदित्य साहू बोले- झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं पृथ्वी

सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड हमेशा से खेल प्रतिभाओं की भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां युवा क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में अधिक रुचि लेते थे, वहीं अब जिम्नास्टिक्स जैसे खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी देव भट्टाचार्य की यह उपलब्धि झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

कोच को दिया सफलता का श्रेय

पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोटिल थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

धनबाद के निरसा के रहने वाले हैं पृथ्वी

पृथ्वी देव भट्टाचार्य मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा प्रखंड के कांजीडीह के निवासी हैं। वर्तमान में वे रांची में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ जिम्नास्टिक्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। राज्य के खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल जगत में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास तथा नेता प्रतिपक्ष के आप्त सचिव राजेंद्र तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button