झारखंड पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 12 दारोगा बने इंस्पेक्टर, 37 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए 37 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इनमें 12 दारोगा को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा हवलदार, एएसआई और आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मियों को भी प्रमोशन का लाभ दिया गया है।
12 दारोगा बने इंस्पेक्टर
डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) की ओर से प्रोन्नति आदेश जारी किया गया। इसके तहत सुशील टुडू, प्रभात रंजन राय, फागू होरो, रामेश्वर भगत, सत्येंद्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, कुंदन कुमार, रौशन कुमार सिंह, विक्रांत कुमार, सदानंद सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति दी गई है।
नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ अभियानों में निभाई अहम भूमिका
प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों ने नक्सलियों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें पदोन्नति का लाभ दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को अभियान के दौरान जोखिम उठाकर काम करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।
घटना की तारीख से मिलेगा वरिष्ठता का लाभ
प्रोन्नति आदेश में वरिष्ठता को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रोन्नत पद पर वरिष्ठता का लाभ उस बहादुरी से जुड़ी घटना की तारीख से दिया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें प्रमोशन मिला है।
हालांकि, प्रोन्नत पद का बढ़ा हुआ वेतनमान और अन्य आर्थिक लाभ पदोन्नति वाले पद पर योगदान देने की तारीख से ही प्रभावी होगा।
जिलों और इकाइयों में समायोजन का निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के एसएसपी, एसपी और समादेष्टाओं को निर्देश दिया है कि पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का संबंधित जिला या इकाई में नियमानुसार समायोजन सुनिश्चित किया जाए।
हवलदार और आरक्षियों को भी मिला प्रमोशन
प्रमोशन का लाभ केवल दारोगाओं तक सीमित नहीं है। गुमला, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग और रांची में तैनात कई हवलदारों और आरक्षियों को भी पदोन्नति दी गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को बैकडेट से प्रमोशन और वरिष्ठता का लाभ दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
झारखंड पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से लंबे समय से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
-
NH-33 भूमि मुआवजा घोटाले में तत्कालीन प्रधान सहायक और अमीन गिरफ्तार -
धुर्वा डैम की सफाई में उतरे CRPF के 125 अधिकारी-जवान, एक घंटे में बदली तस्वीर -
2 अक्टूबर से खुलेंगे 5 नए अंचल कार्यालय, घर के पास मिलेगी नगर निगम की सेवा -
रांची में आज भी दौड़ती है महात्मा गांधी की 1928 मॉडल Ford कार, 1940 में इसी से गए थे रामगढ़ -
रांची में 29वें Expo उत्सव 2026 का आगाज, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन -
रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV से ट्रैफिक डायवर्जन तक पूरा सुरक्षा प्लान -
तीन महीने बाद फिर खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी शुरू होते ही उमड़े पर्यटक -
फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के साहस को CM हेमंत सोरेन ने किया नमन -
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावभीनी विदाई, -
झारखंड विधानसभा सचिवालय में सुरेंद्र कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई, -
झारखंड चैंबर ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो से की मुलाकात, -
PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्ज फ्रेम, धारा 3 और 4 के तहत चलेगा केस -
PMLA कोर्ट के आदेश के खिलाफ CM हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED को सप्लीमेंट्री एफिडेविट का निर्देश -
रांची कॉलेज मैदान में JMM का शक्ति प्रदर्शन, 4 जिलों से जुटे कार्यकर्ता; लोक भवन कूच की तैयारी -
खड़गे का ऐलान- 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च, SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन, वर्चुअली जुड़े हेमंत सोरेन -
परिमल नथवानी के बेटे धनराज को सपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, पिता-बेटे का अलग राजनीतिक सफर -
जामताड़ा में 70 साल से सड़क-पुल का इंतजार, 700 ग्रामीण कच्ची पगडंडियों के सहारे -
JPSC परीक्षा सुधार को लेकर छात्रों का अल्टीमेटम, 7 अक्टूबर के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी -
JCERT की किताब में बिना नाम छपी लेखक की कविता, ‘बन गया खाना’ पर विवाद; कानूनी कार्रवाई की चेतावनी -
BPSC TRE-4 में बढ़ीं 932 सीटें, अब 33,320 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती; CTET अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से गरमाया पटना
