विधायक Amba Prasad ने क्षेत्रवासियों को दी को ईद की मुबारकबाद
admin
Barkagaon: बड़कागांव विधायक Amba Prrasad ने क्षेत्रवासियों समेत पूरे राज्य वासियों ईद की मुबारकबाद दी है उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पवित्र माह रमजान के खत्म होने पर मस्जिदों में ईद-उल-फितर बड़े श्रद्धा और प्यार से मनाने की बहुत पुरानी परंपरा है।
बड़कागांव प्रखण्ड के मुहदी, मिर्जापुर, हाहे आदि स्थानों पर ईद के अवसर पर तौहफे देकर शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/MaUgp8k4j4
हम सबको गिले-शिकवे भूला कर हर व्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिए: Amba Prasad
यह त्योहार एक महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है जो निसंदेह बड़े कड़े परिश्रम के बाद आता है तथा ईद उल फितर का यह त्योहार हमें सिखाता हैं कि हम सबको गिले-शिकवे भूला कर हर व्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिए, जोकि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति हैं।
यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है: Amba Prasad
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव व सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।