खड़गे जी की मानसिक स्थिति बिगड़ी,कांके आकर कराएं इलाज: Deepak Prakash

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की भर्त्सना की।

एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मर्यादा भी भूल जा रहे: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है।इसलिए एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मर्यादा भी भूल जा रहे। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने से भी नही चूक रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डी एन ए में केवल परिवार की वंदना है। सत्ता के बाहर कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार हो चुकी है।

अच्छा होता कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार को सहजता से स्वीकार करती: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि केवल कर्नाटक ही नही बल्कि आनेवाले सभी चुनावों में कांग्रेस को अपनी पराजय साफ साफ दिखाई पड़ रही है। और जब जब कांग्रेस को अपनी हार दिखाई पड़ती है उसके नेता अमर्यादित टिप्पणी,आचरण करने लगते हैं। अच्छा होता कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार को सहजता से स्वीकार करती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि मानसिक असंतुलन के शिकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी का इलाज कांके में कराएं ताकि वे अपने सामाजिक राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन ठीक से कर सकें।

मोदी जी पर जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज्यादा खिलेगा: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि मोदी जी पर जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज्यादा खिलेगा। प्रधानमंत्री जी जनता के दिलों में समाए हैं। देश की जनता उन्हें बार बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

 

 

Exit mobile version