HeadlinesJharkhandStatesTrending

सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावभीनी विदाई,

सेवानिवृत्ति पर शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

रांची: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अंगद महतो को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख और स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए भावुक हुए अंगद महतो

विदाई के दौरान अंगद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सरल और संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान उन्हें हमेशा सहज और आत्मीय वातावरण मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिताए गए अनुभवों को वे जीवनभर याद रखेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने अंगद महतो के सुखद, स्वस्थ और खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button