HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड चैंबर ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो से की मुलाकात,

होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस समेत कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया और राज्य के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव अमित शर्मा और संयुक्त सचिव पूजा धाधा शामिल थीं।

होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस का मुद्दा

चैंबर की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में झारखंड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों, झारखंड की खासमहल भूमि, व्यापारिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा समेत कई मुद्दों को शामिल किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने इन विषयों पर आवश्यक पहल किए जाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखी। चैंबर का कहना है कि व्यापार और उद्योग के विकास के लिए इन मुद्दों का समाधान जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने ज्ञापन पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए विषयों को विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

चैंबर प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को राज्य के व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button