HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

इटकी-बेड़ो में कांग्रेस का ‘ब्लॉक संवाद’, मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने फूंका जागरूकता का बिगुल

रांची/इटकी/बेड़ो: झारखंड कांग्रेस ने मनरेगा, पेसा (PESA) कानून और एसआईआर (SIR) जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में इटकी और बेड़ो प्रखंड में कांग्रेस के “ब्लॉक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey शामिल हुईं। इटकी के शियार टोली स्टेडियम और बेड़ो के बिशु भगत महिला कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर में बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

घर-घर जाकर केंद्र की ‘साजिश’ का पर्दाफाश करेंगे BLA

संवाद कार्यक्रम में एआईसीसी (AICC) के राहुल बल और मास्टर ट्रेनर सुभाष नाग ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी बारीकियां समझाईं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के बीएलए (BLA) अब गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता की आवाज बनेंगे।
उन्होंने कहा कि ‘ब्लॉक संवाद’ का मुख्य उद्देश्य जनता को मनरेगा संग्राम के महत्व और पेसा कानून के फायदों से अवगत कराना है। साथ ही, उन्होंने एसआईआर (SIR) के जरिए मतदाता सूची से नाम कटने के संभावित खतरे को लेकर भी आगाह किया। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार दस्तावेजों के जाल में फंसाकर लोगों को उनके वोट के अधिकार से दूर करना चाहती है, जिसका बीएलए पुरजोर विरोध करेंगे।

मनरेगा और पेसा पर बीजेपी को घेरा, कहा- 18 साल तक साधे रखी चुप्पी

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वशासन’ के सपने को मौजूदा गठबंधन सरकार ने पेसा नियमावली लागू कर साकार किया है, जबकि बीजेपी की सरकार ने इस पर 18 साल तक चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों के लिए पेसा अत्यंत आवश्यक है और ग्राम सभाओं को अपनी ताकत पहचाननी होगी।

मनरेगा पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने मनरेगा की आत्मा को मार दिया है। पहले मांग के आधार पर रोजगार मिलता था, लेकिन अब सरकार रोजगार तय कर रही है, जो इसे खत्म करने की साजिश है।इस अवसर पर इटकी प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, उप प्रमुख मुद्दसिर हक सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े: London में सीएम सोरेन और यूके मंत्री सीमा मल्होत्रा की अहम बैठक, शिक्षा और खनन पर बनी सहमति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button