पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जन्मदिवस के अवसर पर Amba Prasad व परिजनों के संग देवघर में किया पूजा अर्चना

Ranchi: Amba Prasad: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आज दिन शुक्रवार को जन्मदिवस है। जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री ने पुत्री विधायक सुश्री अंबा प्रसाद व पुत्र अंकित राज समेत कई लोगों के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर एवं दुमका के बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया।

मेरा पूरा परिवार बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित है: Amba Prasad

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं उन्नति की मंगल कामना की। पूर्व मंत्री का जन्मदिन भी देवघर परिषदन में केक काटकर मनाया गया इस दौरान कई क्षेत्र वासी भी देवघर में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का यही प्यार और स्नेह मुझे दिन दोगुनी रात चौगुनी मेहनत करने को प्रेरित करता है। मेरा पूरा परिवार बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित है।

प्रेरणा लेकर जन कल्याण के लिए नित्य प्रतिदिन कार्य कर रही हूँ: Amba Prasad

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए काफी खास है, कई वर्षों बाद हमने अपने पिताजी का जन्म दिवस मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन सदैव मिलता रहता है। पिता श्री योगेंद्र साव जी के क्षेत्रवासियों के लिए लगन से प्रेरणा लेकर जन कल्याण के लिए नित्य प्रतिदिन कार्य कर रही हूँ।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद, अंकित राज, बिंदेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु दांगी, अखिलेश प्रसाद नायक, गिरेंद्र महतो, देवेंद्र महतो, ललन मंडल, संजीत साव, रवि साहु, अमर कुमार,लोकेंद्र कुमार, सुखचैन कुमार, राहुल कुमार, नितेश कुमार, शशि कुमार, दीपक कुमार, भगवान महली, कृष्णा उरांव, बलवंत सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

Exit mobile version