BiharHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

सियासत में एंट्री के साथ ही राज्यसभा जाएंगे Nishant Kumar?

राज्यसभा जाएंगे निशांत ? जेडीयू नेताओं के बयान से तेज हुई चर्चा

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र Nishant Kumar की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चा तेज है।

जेडीयू नेताओं के लगातार बयानों के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या वे सक्रिय राजनीति में आते ही राज्यसभा भेजे जा सकते हैं?

Nishant Kumar: राज्यसभा को लेकर क्या बोले विजय चौधरी?

मंगलवार (3 मार्च 2026) को जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए के खाते में आने की संभावना है। संख्या गणित के अनुसार कम से कम दो सीटें जेडीयू के हिस्से में आ सकती हैं।

उन्होंने कहा, “उन दो सीटों पर जेडीयू की ओर से कौन जाएगा, यह पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार तय करेंगे। निशांत की राजनीति में आने की बात पार्टी में चल रही है। जिस दिन भी वे आते हैं, पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी।”

Nishant Kumar: नीरज कुमार ने बताया ‘सार्वजनिक जीवन के लिए फिट’

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री का समर्थन किया। उन्होंने कहा,
“निशांत कुमार सादगी और संस्कार से परिपूर्ण हैं। सार्वजनिक जीवन के लिए पूरी तरह फिट हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है कि वे सक्रिय राजनीति में आएं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहले भी उनके राजनीति में आने की बात कर चुके हैं।

Nishant Kumar: ‘तेजस्वी से तुलना नहीं’

तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने कहा कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव पर कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निशांत कुमार पर किसी प्रकार का आरोप नहीं है।

हालांकि, राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।

अंतिम फैसला नेतृत्व पर निर्भर

फिलहाल निशांत कुमार की औपचारिक एंट्री की घोषणा बाकी है, लेकिन जेडीयू नेताओं के बयान से यह साफ है कि पार्टी के भीतर उनके लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या निशांत सक्रिय राजनीति में कदम रखते ही राज्यसभा की राह पकड़ेंगे या संगठन में कोई अन्य जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़े: सियासत में एंट्री के साथ ही राज्यसभा जाएंगे निशांत?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button