BiharHeadlinesJharkhandStatesTrending

Patna: खान सर के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक्शन में

खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस ने की शांति की अपील

खान सर पर FIR के बाद बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी की तैयारी; समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन

Patna: पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग विवाद के मामले में कदमकुआं थाना पुलिस ने खान सर उर्फ फैसल खान के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खान सर के सुरक्षा गार्डों ने पूछताछ के दौरान बयान दिया है कि फायरिंग उनके निर्देश पर की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इधर, FIR दर्ज होने की खबर के बाद खान सर की कोचिंग के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और उनके समर्थन में नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पटना आईजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी हुई।

पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

2 जून की घटना से जुड़ा मामला

गौरतलब है कि 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। इस दौरान कोचिंग परिसर में मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना सामने आई थी। बाद में वायरल हुए वीडियो में सुरक्षा गार्डों को हथियार से फायरिंग करते देखा गया था। इस मामले में दोनों गार्डों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

खान सर का पक्ष

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि उनके गार्डों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। उनका कहना है कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने में समय लग रहा था और गार्डों ने अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया।

वहीं एक वीडियो में खान सर छात्रों को संबोधित करते हुए यह कहते भी नजर आए कि अगर उनकी कोचिंग बंद हो जाती है तो अन्य कोचिंग संस्थानों की फीस में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि उनका उद्देश्य शिक्षा को सुलभ बनाना है, न कि सिर्फ आर्थिक लाभ कमाना।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button