BBMKU Dhanbad में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया नमन

धनबाद, 21 मई 2025– BBMKU: झारखंड के पुरोधा और आंदोलनकारी नेता बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद परिसर में किया गया।

समारोह में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

BBMKU: मुख्यमंत्री ने कहा: विश्वविद्यालय गढ़ रहा नए आयाम

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “बिनोद बिहारी महतो जी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय कम समय में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड की पहचान बनता जा रहा है। यह संस्थान राज्य के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभा रहा है।”

BBMKU : शिक्षा क्षेत्र में बदलाव और नतीजे

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि:

BBMKU : शहीदों और आंदोलनकारियों को सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा, “झारखंड एक आंदोलन की उपज है और यह राज्य शहीदों के नाम से पहचाना जाता है। हमारी सरकार शहीदों व आंदोलनकारियों को सम्मान देने की परंपरा को निभा रही है।” उन्होंने बताया कि:

समारोह में शामिल हुए कई गणमान्य

इस कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, अरुप चटर्जी, चंद्रदेव महतो, राज सिन्हा, उमाकांत रजक, जयमंगल सिंह, शत्रुघ्न महतो, जयराम महतो समेत कई जनप्रतिनिधि, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. के. सिंह, झारखंड बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, और बड़ी संख्या में विद्यार्थी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का संकल्प:

“आदिवासियों और मूलवासियों को उनका हक दिलाना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। राज्य की उन्नति के लिए व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाया जा रहा है।”

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: PMCH में यूट्यूबर Manish Kashyap के साथ मारपीट: फिर विवादों में घिरे जनपक्षधरता के दावेदार

 

Exit mobile version