
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा में हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Nemra, Ramgarh: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जी. किशन रेड्डी ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हेमंत और कल्पना सोरेन को बंधाया ढांढस
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह मुलाकात नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर हुई, जहां परिवार दिवंगत रूपी सोरेन से जुड़े पारिवारिक संस्कारों का निर्वहन कर रहा है।



