
नेमरा, रामगढ़ – दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन के बाद आज उनके पारंपरिक श्राद्ध कर्म का नौवां दिन था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधान पूरे किए।
स्मृति शेष-
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के आज नौवें दिन मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने अपने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति हेतु पारंपरिक विधान पूरा किया। pic.twitter.com/OtEkijs9mU— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) August 13, 2025
CM Hemant Soren News: नौवें दिन हुआ पारंपरिक अनुष्ठान
मुख्यमंत्री ने नेमरा स्थित अपने आवास पर आयोजित इन अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। ये विधान स्थानीय और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किए गए, जिसमें परिवार के सदस्यों ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरे परिवार में एक गमगीन और श्रद्धापूर्ण माहौल रहा।

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब



