NTPC के शीर्ष अधिकारियों ने Shibu Soren को श्रद्धांजलि दी

सीएम हेमंत सोरेन के नेमरा स्थित आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

Shibu Soren: नेमरा, रामगढ़ – एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) श्री अनिल कुमार जदली, निदेशक (ईंधन) श्री शिवम श्रीवास्तव और रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एन.एम.एल) श्री नवीन जैन ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास का दौरा किया।

Shibu Soren News: गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को ढांढस बंधाया

सभी अधिकारियों ने स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें सांत्वना दी।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

Exit mobile version