Ramgarh Bypolls: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में ससमय मतदान का हुआ शुभारंभ
मतदात सुबह से ही कतार में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे मतदान
admin
रांची। 23- रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 (Ramgarh Bypolls) का मतदान शांतिपूर्ण आरंभ हो गया है।
Till 1 pm, 44.58% voter turnout recorded in Erode East Assembly bypolls in Tamil Nadu, 48.28% in Sagardighi Assembly bypolls in West Bengal and 49.88% in Ramgarh Assembly bypolls in Jharkhand.#TV9Newspic.twitter.com/ocdjwicnBr
सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार में लगे हुए हैं। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें 62 शहरी एवम् 343 ग्रामीण है। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं जिसमें 173550 पुरुष एवम् 162184 महिला है।
मतदान हेतु बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवम् केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु सभी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।