TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

रांची में जल्द बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर, CM Hemant Soren ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया डीपीआर तैयार करने का निर्देश, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

रांची: CM Hemant Soren ने रांची के लोगों को जल्द ही तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में उन्होंने इन परियोजनाओं की समीक्षा की, जिनमें हरमू-एसीबी कार्यालय फ्लाईओवर, अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ फ्लाईओवर, और करम टोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर शामिल हैं।

CM Hemant Soren News: हरमू फ्लाईओवर परियोजना को मिली प्राथमिकता 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाला फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसे रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ने का भी निर्देश दिया ताकि लोगों को आवागमन में और सुविधा हो। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

CM Hemant Soren  News: अरगोड़ा और करम टोली फ्लाईओवर का डीपीआर बनाने का निर्देश

बैठक के दौरान CM Hemant Soren ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं का डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार करने और जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया।

  • अरगोड़ा चौक: मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक के ऊपर एक गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि इससे कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में जुड़ जाएंगी, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी।
  • करम टोली-साइंस सिटी: इस चार-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर से बरियातू रोड तक के यातायात को भी सुगम बनाने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सभी फ्लाईओवर के डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए, ताकि ये परियोजनाएं लंबी अवधि तक उपयोगी साबित हों।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button