HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

भाजपा आदिवासियों का भला नहीं कर सकती”: असम में Shilpi Neha Tirki का बड़ा बयान

असम चुनाव: स्कूल, राशन और बिजली मुद्दे पर शिल्पी नेहा तिर्की का वार

असम विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता Shilpi Neha Tirki ने दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी आदिवासी समाज का वास्तविक भला नहीं कर सकती।

“कांग्रेस शासन में हुआ असम का विकास”: Shilpi Neha Tirki

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि असम का समग्र विकास कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और आज यह बात हर वर्ग की जनता महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय चाय बागान क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सरकारी स्कूल खोले गए थे, जिससे आदिवासी परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकी।

“6000 स्कूलों पर लगे ताले”: Shilpi Neha Tirki

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 6000 विद्यालय बंद कर दिए गए, जिससे चाय बागानों में काम करने वाले हजारों आदिवासी बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। इसे उन्होंने बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

राशन और बिजली पर भी उठाए सवाल: Shilpi Neha Tirki

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले चाय कंपनियों और सरकार दोनों की ओर से श्रमिकों को राशन मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कंपनी का राशन भी बंद करा दिया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले कंपनियां श्रमिकों का बिजली बिल भरती थीं, लेकिन अब यह सुविधा खत्म कर दी गई है। इसके बजाय स्मार्ट मीटर के जरिए गरीब परिवारों पर भारी बिजली बिल का बोझ डाला जा रहा है।

“जनता बदलाव के मूड में”

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़े: 5 अप्रैल को रांची में Tejashwi Yadav का भव्य स्वागत, राजदमय होगा शहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button