
रांची/हैदराबाद | हैदराबाद में महिला अभिवृद्धि सोसायटी (APMAS) द्वारा 21 नवंबर 2025 को आयोजित ‘SHG Federation Awards 2025’ में झारखंड की महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है।\
राज्य के तीन संकुल स्तरीय संगठनों (CLF) ने उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन और आजीविका संवर्धन के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।
जेएसएलपीएस (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने इसे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के 423 मॉडल CLF आज आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं।
चतरा के धनकेरी और बनहे CLF ने गाड़े झंडे (National Winners)
राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में चतरा जिले के दो संगठनों ने बाजी मारी है:
-
धनकेरी आजीविका महिला संकुल (इटखोरी): 3,100 महिलाओं और 246 समूहों को जोड़ने वाले इस संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसे 100% लोन वापसी, डिजिटल मॉनिटरिंग (LokOS) और बेहतरीन बजट प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।
-
बनहे आजीविका महिला संकुल: इसने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस संगठन को जीरो-डिफॉल्ट पोर्टफोलियो, सुदृढ़ फंड फ्लो और डिजिटल पारदर्शिता के लिए यह सम्मान मिला।
घाटशिला के बगुरिया ने बदला कृषि का चेहरा (Regional Winner)
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला स्थित बगुरिया CLF ने पूर्वी क्षेत्र (Eastern Region) में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इस संगठन ने क्षेत्र में कृषि क्रांति ला दी है:
-
किसानों को कम ब्याज पर पूंजी और उन्नत तकनीक उपलब्ध कराई।
-
खेती छोड़ चुके परिवारों को दोबारा कृषि से जोड़ा।
-
नतीजतन, 2,500 से अधिक किसान अब सब्जी उत्पादन के जरिए ‘लखपति किसान’ बन चुके हैं।
यह भी पढ़े: हार के बाद Prashant Kishor का बड़ा ऐलान- ‘नीतीश 6 महीने में वादा पूरा करें तो छोड़ दूंगा राजनीति’, कल करेंगे उपवास



