भ्रष्टाचार के पोषक और संरक्षक झामुमो को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: BJP

सेना की जमीन को लूटने वाली,बहन बेटियों की इज्जत को लुटवाने वाली सरकार विकास के सवालों पर तिलमिलाती है

Ranchi: BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो प्रवक्ता के बयानो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो विकास के सवालों से तिलमिला जाती है। क्योंकि विकास उसके एजेंडे में नही है।

BJP की पुरवर्ती रघुवर सरकार ने विकास के मिशाल कायम किए

कहा कि जो सच है उसका सामना झामुमो नही कर पा रहा। बड़े बड़े वादे करके सत्ता पर काबिज होना अलग बात है उसे धरातल पर उतारने केलिए साफ नियत और नीति चाहिए। भाजपा की पुरवर्ती रघुवर सरकार ने विकास के मिशाल कायम किए। इसलिए अगर रघुवर दास जी उसका अवलोकन करना अपना फर्ज समझते है। जो पेड़ लगाता है उसे ही उसकी चिंता होती है। फल खाने वाले तो केवल पत्थर मारना ही जानते है।

हिम्मत है तो राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार: BJP

उन्होंने कहा कि झामुमो क्यों भुल जाता है कि अपने सुप्रीमो की सीट को मुख्यमंत्री रहते पार्टी नही बचा पाई थी। इसलिए याद रखना चाहिए बार बार जनता आपके झांसे में नहीं आयेगी। हिम्मत है तो राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार। एक आदिवासी मुख्यमंत्री का दंभ भरने वाला व्यक्ति अगर आदिवासी बहन बेटियों के इज्जत और जान की सुरक्षा नही कर सकता उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

भारत की संप्रभुता ,संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है: BJP

कहा कि कभी झामुमो मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि,और दलालों बिचौलियों के कारनामों पर भी प्रेसवार्ता कर जनता को बताने का कष्ट करे।भारत की संप्रभुता ,संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है। झामुमो केवल राज्य फैले बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अपनी चुप्पी तोड़े तो राज्य का बड़ा भला होगा। लेकिन तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में डूबे सत्ताधारी गठबंधन से यह उम्मीद नही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रतिबंधित PFI के सदस्य को बिहार एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया

Exit mobile version