HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Jharkhand Cabinet किसानों को बड़ी सौगात, 2450 रुपये क्विंटल होगी धान की खरीद; रांची में फ्लाईओवर और नए कॉलेजों को मंजूरी

रांची | Jharkhand Cabinet: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार (8 दिसंबर 2025) को झारखंड मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में किसानों, छात्रों और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान खरीद की दर तय कर दी है, साथ ही शिक्षा और सड़क निर्माण की कई योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है।

Jharkhand Cabinet: किसानों के लिए खुशखबरी: 2450 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा धान का दाम

राज्य सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले बोनस को मिलाकर किसानों से 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए सरकार ने बोनस राशि के तौर पर 48 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। ‘झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना’ को भी मंजूरी मिल गई है।

Jharkhand Cabinet: शिक्षा: लातेहार और चतरा में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करते हुए सरकार ने दो नए डिग्री कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी है:

  • लातेहार: बालूमाथ में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए करीब 38.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

  • चतरा: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तहत सिमरिया में डिग्री कॉलेज बनाने के लिए 34.62 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

  • इसके अलावा, रांची विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन (Restructuring) और गोड्डा होम्योपैथिक कॉलेज के इंटर्नी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई।

इंफ्रास्ट्रक्चर: रांची फ्लाईओवर का बजट बढ़ा, कई जिलों में बनेंगी सड़कें

  • रांची फ्लाईओवर: सिरमटोली चौक से मेकॉन गोलचक्कर तक बन रहे फोर-लेन फ्लाईओवर/आरओबी के लिए 470 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

  • पुल निर्माण: पलामू के डालटनगंज से चैनपुर पथ पर नॉर्थ कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल के लिए 64 करोड़ रुपये मंजूर हुए।

  • सड़कें: गोड्डा, साहिबगंज और गुमला जिले में विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं पर मुहर लगी है।

कर्मचारी और सेवा संबंधी निर्णय

  • अवकाश: वर्ष 2026 के लिए सरकारी कार्यालयों और बैंकों में छुट्टियों की सूची को मंजूरी दी गई।

  • रिम्स: रिम्स रांची के सह-प्राध्यापकों को 2019 के प्रभाव से प्राध्यापक पद पर प्रोन्नति देने का फैसला हुआ।

  • कार्रवाई: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की डॉ. अंजना गांधी (सर्जरी विभाग) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि गोड्डा सदर अस्पताल के डॉ. प्रभु सहाय लिंडा को सेवा मुक्त करने की स्वीकृति दी गई।

अन्य अहम फैसले

    • गिद्ध संरक्षण: मुटा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र चलाने के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के साथ एमओयू को मंजूरी मिली।

  • NTPC को जमीन: बादम कोयला खनन परियोजना के लिए एनटीपीसी लिमिटेड को हजारीबाग के बड़कागांव में सःशुल्क लीज पर जमीन दी जाएगी।

  • सिविल सेवा प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री एससी/एसटी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में संशोधन को स्वीकृति दी गई।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ‘नाम बदलने से बढ़ता है अपनापन’: राजभवन को ‘लोक भवन’ करने पर बोले बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button