HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

प्रदेश BJP ने सभी संगठनीक जिलों में बूथों पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

Ranchi: झारखंड BJP ने प्रदेश के सभी 27सांगठनिक जिलों में बूथ स्तर पर पार्टी के प्रेरणा पुरुष महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।

आज महीने के अंतिम रविवार पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को पार्टी के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओं ने सुना।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महामानव थे जिन्होंने साम्यवाद,पूंजीवाद और समाजवाद के बीच एक व्यावहारिक चिंतन दिया जो एकात्म मानववाद है।

उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण समाहित है। इसमें केवल मनुष्य के भौतिक विकास की चिंता नहीं बल्कि मन,बुद्धि और आत्मा के साथ सम्पूर्ण विकास की सोच है। आज दुनिया की बाकी विचारधाराएं अनुपयोगी साबित हो रही और दुनिया एकात्म मानव दर्शन में सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ रही।

BJP की सरकार अंत्योदय को कर रही साकार….बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धनवार में बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को साकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों और चिंतन को धरातल पर उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होती है।

कहा कि चाहे जनधन खाता हो,आवास योजना हो,शौचालय निर्माण हो,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो,किसान सम्मान निधि हो,अटल पेंशन योजना हो सभी में दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का चिंतन है।
कहा कि भारत विश्वगुरू परिवारवाद ,वंशवाद के पथ पर चलकर नही बन सकता। बल्कि गांव ,गरीब , किसान ,दलित,वंचित सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाने से ही बन सकता।
कहा कि भाजपा इस उद्देश्य केलिए संकल्पित है।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय…..कर्मवीर सिंह

BJP प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने खूंटी के तोरपा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी मजबूत सांस्कृतिक विरासत है। जिसे हजार साल की गुलामी में आक्रांताओं के द्वारा आहत करने की कोशिश हुई।

पंडित दीनदयाल जी के चिंतन में स्वतंत्र भारत के विकास की कल्पना अपनी पहचान,संस्कृति और विरासत की नीव पर करने की थी।कहा कि कोई भी राष्ट्र अपनी पहचान को दबाकर आगे नहीं बढ़ सकता।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सांस्कृतिक गौरव फिर से महिमा मंडित हो रहा।दीनदयाल जी के सपने आज साकार हो रहे।

आज के कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू ओरमांझी में, डॉ प्रदीप वर्मा टाटीसिलवे में ,बालमुकुंद सहाय तोरपा में ,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू हरमू में ,विधायक सीपी सिंह, सांसद संजय सेठनवीन जायसवाल, समरी लाल,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवम हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर दीनदयाल जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में 24963 स्थानों पर प्रदेश पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवम कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या चीन में हुआ तख्ता पलट, चीनी राष्ट्रपति Xijinping को नजरबंद किया गया?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button