TrendingHeadlinesNationalPoliticsStates

Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान हादसा, 40 से अधिक गंभीर घायल; 10 लाख मुआवजे का ऐलान

करूर: Tamil Naidu के करूर में एक्टर विजय की राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टीवीके (तमिलगा वेट्ट्री कज़गम) प्रमुख विजय द्वारा आयोजित इस रैली में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए।

Tamil Naidu Rally: पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

इस हृदय विदारक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने राज्य को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Tamil Naidu Rally: सीएम स्टालिन ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर चिंता व्यक्त की और आज रात करूर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। इसके साथ ही, उन्होंने घटना की जांच के लिए हाई कोर्ट की रिटायर्ड जज जस्टिस अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया है।

भगदड़ उस समय मची जब विजय सभा को संबोधित कर रहे थे। भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। अभिनेता विजय ने स्थिति को भांपते हुए अपना भाषण जल्द खत्म कर दिया और लोगों तक पानी पहुंचाने की कोशिश की।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button