PM मोदी की सोंच को सार्थक बनाने के लिये गांव से प्रदेश स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरुरी: Karamveer Singh

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की बैठक में राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता कराने का लिया गया निर्णय

Ranchi: Karamveer Singh: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 12:30 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

“मन की बात” कार्यक्रम में बूथ स्तर पर सबको अपनी भागीदारी का बोध कराया गया: Karamveer Singh

बैठक में मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने पर चर्चा की गई एवं इसके भव्य एवं सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की गई एवं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम में बूथ स्तर पर सबको अपनी भागीदारी का बोध कराया गया।

26 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है: Karamveer Singh

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोंच को सार्थक बनाने के लिए गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरुरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को चिन्हित एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये ही प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा 26 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

“मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण कार्यक्रम में बूथ स्तर सबकी भागीदारी का बोध कराया: Karamveer Singh

प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोंच है कि शहरों के साथ साथ गांव में रहने वाले युवाओं का भी सर्वांगीण विकास हो उन्हें भी बराबर का मौका मले इसके लिए हम संगठन के माध्यम से भी इस प्रकार के प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण कार्यक्रम में बूथ स्तर सबकी भागीदारी का बोध कराया।

बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ग्यापन ललित नारायण ओझा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से अमरनाथ चौधरी, राजेश सिंह, मनमीत अकेला, राजेश कुशवाहा, प्रभात सिंह, अजय मुंडा, अजय दूबे, वैभव सिंह, मुकेश सिंह, विशाल साहु, सुरेंद्रनाथ मंडल,सफदर अली, बिनोद ठाकुर, बिंटू लाल शाहदेव सहित सभी पदाधिकारी, मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand में कई नदियों में हीरा खोजा जाएगा

 

 

 

Exit mobile version