बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने CM श्री हेमन्त सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र

Ranchi: CM Hemant Soren: भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

CM ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन एवं माता श्रीमती रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के सीतासाल निवासी बहना मति सोरेन और दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के रांगा गाँव की बहना निर्मला किस्कु ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

Exit mobile version