पटना | बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे चौहान: Shivraj Singh Chouhan
बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे। यहां वे बीजेपी विधायक दल की बैठक की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और नए नेता के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिम्मेदारी पर क्या बोले चौहान: Shivraj Singh Chouhan
जिम्मेदारी मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे खुद को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं। पार्टी जो भी दायित्व देती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटना पहुंचने के बाद पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी के पाले में फैसला: Shivraj Singh Chouhan
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी साफ कर दिया है कि अब मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय बीजेपी ही करेगी। बीजेपी जिस नाम की सिफारिश करेगी, उसी के आधार पर एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा।
राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार
हाल ही में नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहे। राज्यसभा जाने से पहले उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था।
14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर
करीब दो दशक तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब सबकी निगाहें 14 अप्रैल पर टिकी हैं, जब शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पर तस्वीर साफ कर सकते हैं।
-
झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी; 41 प्रस्तावों पर मुहर -
भूषण बाड़ा मामले पर हेमंत सोरेन का जवाब, बोले- जांच के बाद ही खुलेगा सच -
बोकारो पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, जैनामोड़ में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत -
जंगल किनारे मकान में चल रहा था अवैध शराब का खेल! पुलिस ने 5500 लीटर स्पिरिट पकड़ी -
झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन? Reform 2.0 से पहले उमे हबीबा को पुलिस ने रोका -
चतरा NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन दुखी, डीसी को दिए जरूरी निर्देश -
झारखंड में SIR की नई तारीख जारी, 22 दिसंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट -
सूर्य सिंह बेसरा से मारपीट पर जयराम महतो का गुस्सा, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग -
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में की शिरकत -
भूषण बाड़ा केस पर JMM का बयान, विकास मुंडा बोले- हर पहलू से हो जांच -
IPL से माही का संन्यास! अब CSK के मेंटर बनकर युवाओं को देंगे जीत का मंत्र -
विधानसभा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, राज्यपाल ने स्वीकार किया स्पीकर का न्योता -
हेमंत सरकार की बड़ी तैयारी, कैबिनेट के बाद विशेष सत्र में उठेंगे झारखंड के अधिकारों के मुद्दे -
निशा भगत केस में CBI का बड़ा एक्शन, अजय तिर्की और ज्योत्सना के घर से मोबाइल-दस्तावेज जब्त -
आदिवासी महिलाओं के खिलाफ अपराध पर भाजपा की चिंता, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन -
झारखंड में चक्रवात का असर! 20-21 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट -
राजीव गांधी को याद कर रो पड़ीं सोनिया, प्रियंका ने गले लगाकर संभाला; राहुल ने सुनाया किस्सा -
भूषण बाड़ा मामले पर बंधु तिर्की का भाजपा को जवाब, बाबूलाल मरांडी से पूछे तीखे सवाल -
नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, विनोद पांडेय ने कही ये बात -
IITF-2026 में झारखंड की माटी कला का जलवा, लाइव डेमो बना आकर्षण
