HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

सम्राट चौधरी बने CM, झारखंड BJP में जश्न का माहौल

बिहार में BJP नेतृत्व पर झारखंड नेताओं ने दी बधाई, जताई बड़ी उम्मीदें

पड़ोसी राज्य बिहार में पहली बार BJP के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद झारखंड भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड के कई वरिष्ठ BJP नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने उनके नेतृत्व में बिहार के विकास और सुशासन की नई उम्मीद जताई है।

“बिहार के लिए नया संकल्प और नई ऊर्जा”: BJP

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसे बिहार की जनता के लिए एक नया संकल्प और नई ऊर्जा का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार को विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयामों तक ले जाएगी। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

“नई दिशा और ऊर्जा देगा यह नेतृत्व”: BJP

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह नेतृत्व बिहार के लिए नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार भ्रष्टाचार मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

संगठन और सरकार के तालमेल पर जोर: BJP

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इसे अनुभव और ऊर्जा का संतुलन बताते हुए कहा कि नई सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में प्रभावी फैसले लेगी।

कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी सम्राट चौधरी को बधाई दी। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह समेत कई अन्य नेता शामिल रहे।

बिहार में नई शुरुआत की उम्मीद

भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि यह नई सरकार बिहार में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक नई शुरुआत करेगी और राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगी।

 

ये भी पढ़े: Jharkhand Utpad Sipahi भर्ती परीक्षा 2026: पेपर लीक की साजिश नाकाम, 159 अभ्यर्थी होंगे ब्लैकलिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button