HeadlinesJharkhandJobsStatesTrending

JSSC ने निकाली 615 स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

झारखंड में 615 पदों पर बहाली, जानिए आवेदन की तारीख और पूरी डिटेल

JSSC ने निकाली 615 स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत 615 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में नियमित रिक्तियों के साथ बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है।

कुल 615 पदों में 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद शामिल हैं। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तिथि : 1 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून 2026
  • परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026
  • आवेदन सुधार (करेक्शन विंडो) : 8 से 10 जुलाई 2026

आयोग ने बताया कि परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • सहायक कीट वैज्ञानिक – 2 पद
  • सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी – 4 पद
  • वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक – 42 पद
  • ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक और अन्वेषक – 228 पद
  • डेयरी तकनीकी पदाधिकारी – 72 पद
  • मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक – 78 पद
  • ऑडिटर – 145 पद
  • जूनियर वैज्ञानिक सहायक (राज्य औषधि परीक्षण) – 6 पद
  • प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी) – 17 पद
  • प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) – 17 पद
  • बैकलॉग पद – 4

यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग की ओर से जल्द विस्तृत अधिसूचना और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां जारी की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button