HeadlinesNationalTrending

फालता में रीपोलिंग के बीच गायब हुए TMC उम्मीदवार, 3 बजे तक 74% मतदान

बंगाल के फालता में दोबारा वोटिंग, EVM विवाद के बाद हाई वोल्टेज मुकाबला

पश्चिम बंगाल के फालता में दोबारा मतदान, 3 बजे तक 74% वोटिंग; TMC उम्मीदवार गायब

Kolkata: पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दोपहर 3 बजे तक यहां 74.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र में कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जहां शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

फालता सीट पर मुख्य मुकाबला All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच माना जा रहा है।

TMC उम्मीदवार का नहीं चला पता

इस चुनाव का सबसे बड़ा ट्विस्ट तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर सामने आया है। जहांगीर खान ने मौखिक रूप से चुनाव लड़ने से पीछे हटने की घोषणा की थी, लेकिन इसकी लिखित जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी गई।

ऐसे में EVM पर उनका नाम और चुनाव चिन्ह मौजूद है। मतदान के दिन जहांगीर खान का कोई पता नहीं चला। उनके घर और पार्टी कार्यालय दोनों जगह ताला लगा मिला।

EVM विवाद के बाद दोबारा मतदान

फालता में इससे पहले 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। उस दौरान कई बूथों पर EVM में गड़बड़ी और भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप चिपकाने के आरोप लगे थे।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि कुछ बूथों पर जानबूझकर EVM से छेड़छाड़ की गई। मामले की जांच के बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया।

बताया गया कि करीब 60 बूथों में गड़बड़ी के सबूत मिले थे। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज से छेड़छाड़ की कोशिश भी सामने आई थी।

भारी सुरक्षा के बीच मतदान

रीपोलिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि महिलाओं और युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया।

24 मई को आएंगे नतीजे

फालता विधानसभा सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

यह सीट पहले CPI(M) का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, लेकिन पिछले तीन चुनावों से यहां TMC का कब्जा रहा है। खास बात यह है कि भाजपा अब तक इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा का प्रभाव बढ़ा है, जिससे इस बार मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button