HeadlinesJharkhandStatesTrending

रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, कई बड़े फैसले

Ranchi University Syndicate Meeting: शिक्षा विभाग खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी

रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

Ranchi: Ranchi University में कुलपति Prof. Saroj Sharma की अध्यक्षता में सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति सभागार में हुई यह बैठक प्रो. सरोज शर्मा के कार्यकाल की पहली सिंडिकेट बैठक रही, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति, वित्त समिति के निर्णयों की समीक्षा, शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति की संपुष्टि सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। लंबे समय से लंबित मामलों पर भी निर्णय लिया गया।

वित्तीय प्रस्तावों और बजट को मंजूरी

सिंडिकेट बैठक में 16 सितंबर 2025 को हुई वित्त समिति की बैठक के निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट और अन्य वित्तीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा 22 जुलाई 2025 को हुई पिछली सिंडिकेट बैठक के निर्णयों की भी संपुष्टि की गई।

शिक्षा विभाग खोलने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

बैठक का सबसे अहम फैसला विश्वविद्यालय में “डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन” की स्थापना को लेकर रहा। सिंडिकेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस विभाग का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और शिक्षा में तकनीकी संसाधनों को मजबूत बनाना है।

JPSC शिक्षकों की प्रोन्नति प्रस्ताव पास

बैठक में Jharkhand Public Service Commission द्वारा विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों और प्राध्यापकों की प्रोन्नति से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा भेजे गए वित्तीय संकल्प को भी स्वीकृति प्रदान की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button