HeadlinesJharkhandStates

रामनवमी जुलूस हत्याकांड: प्रिंस के कातिल करण भुइयां गिरफ्तार

CCTV से खुला राज, जंगल से दबोचा गया प्रिंस हत्याकांड का आरोपी

रामनवमी जुलूस हत्याकांड: प्रिंस कुमार के आरोपी करण भुइयां गिरफ्तार

हजारीबाग | जयनारायण की रिपोर्ट

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी करण भुइयां को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ही वह पुलिस से बचता फिर रहा था।

सीसीटीवी से खुला राज

29 मार्च को अशोक चौक के पास जुलूस के दौरान प्रिंस कुमार पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान संभव हो सकी।

जंगल में छिपकर बच रहा था आरोपी

जांच में सामने आया कि कटकम दाग थाना क्षेत्र के बलियंत गांव निवासी करण भुइयां घटना के बाद सीधे घर नहीं गया, बल्कि पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। आखिरकार वह पदमा जंगल में जाकर छिप गया, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सर्च ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश जारी है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button