TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Shibu Soren को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित

रांची: झारखंड विधानसभा ने दिशोम गुरु Shibu Soren को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

गुरुवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन समाज कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ ने यह प्रस्ताव सदन में पेश किया। शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को निधन हो गया था।

Shibu Soren News: झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका

प्रस्ताव पेश करते हुए दीपक बिरुआ ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक नए राज्य और पहचान का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने एक और मांग रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का नाम भी इस प्रस्ताव में जोड़ा जाना चाहिए।

Shibu Soren News: आदिवासी समाज के योगदान को मिलेगा सम्मान

संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने एक और सुझाव दिया कि प्रस्ताव में यह बात भी जोड़ी जाए कि भारत की आजादी में आदिवासी समाज का अमूल्य योगदान रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी आदिवासी नेता, आंदोलनकारी या बुद्धिजीवी को यह सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह से शिबू सोरेन को भारत रत्न देकर आदिवासी समाज के योगदान को भी सम्मान दिया जाए। स्पीकर ने सभी सुझावों को स्वीकार करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button