माननीया राष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान Birsa Munda के वंशजों से मुलाकात की
खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
admin
Khunti: Bhagwan Birsa Munda: माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल माननीय श्री रमेश बैस, मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमन्त सोरेन , जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री माननीया श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री माननीया श्रीमती जोबा मांझी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलीहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का आज मुझे सौभाग्य मिला।
भगवान बिरसा की जयंती के दिन, उनकी प्रतिमा का दर्शन करके, मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं।