TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren ने झारखंड को दी दोहरी सौगात, सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के CM Hemant Soren ने राज्य की जनता को दोहरी सौगात दी। राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ-सह-आरओबी परियोजना का लोकार्पण किया। इस फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के महान सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने वन भवन, डोरंडा, रांची में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन बचेगा। हम सभी यदि एक-एक पेड़ भी लगाएं, तो निश्चित ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।”

ट्रैफिक समस्या से राहत की उम्मीद: CM Hemant Soren

फ्लाईओवर के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके शुरू होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि ईंधन और समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है।

CM Hemnat Soren ने पर्यावरण संरक्षण को दी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि “आज पर्यावरण के साथ हो रहा अत्याचार मानव और जीव-जंतुओं के लिए खतरा बनता जा रहा है।” उन्होंने पर्यावरण फ्रेंडली वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की और प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि “झारखंड हरियाली का प्रतीक है, जल, जंगल और जमीन इसकी पहचान हैं। हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाकर संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा।”

नारी सशक्तिकरण और शिक्षा को मिल रहा बल: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रीगण और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव, शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक अमित महतो, सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी नीतियों से नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी से संभव है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर पर्यावरण को संरक्षित रखने में भूमिका निभाएं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button