रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव एक राजनीतिक संदेश : Sudesh Mahto

वर्तमान और भविष्य दोनों के साथ खेल रही सरकार

Ranchi: Sudesh Mahto: सरकार झारखंड एवं झारखंडियों के वर्तमान और भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्थानीयता झारखंड की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इस पहचान के आधार पर नियोजन यहां की स्वभाविक मांग है।

नियोजन निति के सवाल पर सरकार जवाब नहीं दे रही है: Sudesh Mahto

आजसू पार्टी नियोजन के विषय पर हर प्लेटफार्म के माध्यम से सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन ना ही सदन और ना ही मीडिया या अन्य पब्लिक डोमेन में सरकार की ओर से कोई जवाब आ रहा। यह अफसोसजनक है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने हरमू, रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।

बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा भी धरी रह गई: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा का कि समाज का हर वर्ग हताश-निराश है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा है। राज्य के लाखों नौजवान नौकरी, वेकैंसी, परीक्षा को लेकर बेचैनियों से गुजर रहे हैं। उन बेचैनियों को खत्म करने के लिए क्या तैयारियां हैं और अब तक कितने युवाओं को नौकरी दी गई, कितनी वैकेंसियां निकाली गई हैं, यह बताने में सरकार को नजरें नहीं चुरानी चाहिए। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा भी धरी रह गई।

दरअसल यह पढ़े-लिखे नौजवानों की भावनाओं से खिलवाड़ है। झारखंड एवं झारखंडियों के पहचान, सम्मान, रोजगार और अधिकार के लिए आजसू पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।

हमारी लड़ाई सरकार से थी, सरकारी तंत्र से थी, हमने सभी को परास्त किया: Sudesh Mahto

बैठक के दौरान श्री सुदेश कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत की जिद के साथ हम आगे बढ़ते गए। प्रतिकूल परिस्थितियों में हमने नया इतिहास रचने का काम किया। जनता और कार्यकर्ता के आलावा हमारे पास कोई और सहारा नहीं था। हमारी लड़ाई सरकार से थी, सरकारी तंत्र से थी, हमने सभी को परास्त किया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

मौके पर रामगढ़ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती सुनिता चौधरी को पार्टी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया तथा जीत की शुभकामनाएं दी।

प्रत्येक विधानसभा में आजसू पार्टी जनपंचायत लगाएगी: Sudesh Mahto

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक 27 मार्च को गिरिडीह में होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा में आजसू पार्टी जनपंचायत लगाएगी तथा सरकार के वादों और उनके कार्यों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखकर सरकार को आईना दिखायेगी।

बैठक में मुख्य रुप से अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा तथा उपाध्यक्ष प्रो. यूसी मेहता, आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस एवं राजेंद्र मेहता, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष रोशन लाल चौधरी, हसन अंसारी, सपन सिंह देव तथा कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत,

केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह एवं प्रो. विनय भरत, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत, यशोदा देवी, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, अनूप पांडेय, तिवारी महतो, रामधन बेदिया, भरत कांशी साहू, जिला प्रभारी रविशंकर मौर्या, गोपीनाथ सिंह, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, तरुण गुप्ता, अनुशासन समिति प्रमुख सुबोध प्रसाद सहित सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी जिलाध्यक्ष तथा अनुषंगी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश संयोजक मुख्य रुप से मौजूद रहें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Exit mobile version