PM मोदी के नेतृत्व में भारत का गण और तंत्र दोनो हो रहे मजबूत: Deepak Prakash

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया।

इसके पूर्व श्री प्रकाश ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवम प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ प्रदेश कार्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

आज हम सभी मां भारती एवम मां सरस्वती दोनो की भक्ति में लीन हैं: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने गणतंत्र दिवस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज वसंत पंचमी एवम गणतंत्र दिवस का सुखद संयोग है। आज हम सभी मां भारती एवम मां सरस्वती दोनो की भक्ति में लीन हैं।

उन्होंने शुभकामनाएं एवम बधाई देते हुए कहा कि भारत के संविधान की मूल भावनाओं को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा। आज अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करते हुए देश के करोड़ों जन को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा साथ ही डिजिटल इंडिया के माध्यम से तंत्र को मजबूत एवम पारदर्शी बनाया जा रहा।

सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास ,सबका प्रयास मंत्र गणतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास है: Deepak Prakash

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी एवम प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस एवम वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी।

गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय,सूर्यमणि सिंह,बालमुकुंद सहाय,गंगोत्री कुजूर,सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,सूरज चौरसिया,प्रदीप सिन्हा,प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,आरती कुजूर,आरती सिंह,सीमा शर्मा,सीमा सिंह,लक्ष्मी कुमारी, रविनाथ किशोर,पुनीता राय,पवन साहू,तारिक इमरान, अशोक बड़ाइक,संदीप वर्मा,अनवर हयात,सोना खान, शोभा यादव,ललित ओझा,लक्ष्मी चंद्र दीक्षित,राजीव रंजन मिश्र,सांवरमल अग्रवाल,उमाशंकर केडिया,पंकज शाहदेव,प्रमोद मिश्रा,संजय सहाय,सूरज साहदेव निशि जायसवाल,रंजना जायसवाल ,राजेंद्र केसरी,अरुण झा,प्रमोद मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Exit mobile version