HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

समाजसेवी शंकर दुबे सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल, Babulal Marandi ने किया स्वागत

झामुमो-कांग्रेस से राज्य की जनता का हुआ मोहभंग: बाबुलाल मराण्डी

Ranchi: इस मौके पर Babulal Marandi ने कहा कि आज झामुमो और कांग्रेस को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मतलब साफ है, लोगों को इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।

राज्य की जनता का मोह इस सरकार से भंग हो रहा है। समाज के हर तबका के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। सरकार के कामकाज की कोई आलोचना करता है, तो उसे परेशान किया जा रहा है। जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली इस सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक गरीबों की जमीन लूटी जा रही है। भाजपा ही इस राज्य के पिछड़ेपन को दूर कर सकती है।

शंकर दुबे के जुड़ने से भाजपा को मिलेगी मजबूती: Babulal Marandi

मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की शंकर दुबे जैसे सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी,शंकर दुबे के साथ सैकड़ों नौजवानों ने भी पार्टी का दामन थामा है इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी, मिशन 2024 हमको सबको मिलकर पूरा करना है और जीतना है,हम सभी संकल्प के साथ जाएं फिर एक बार मोदी सरकार को लाएं।

Babulal Marandi

समाजसेवी शंकर दुबे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया

आज बुधवार को मोराबादी के संगम गार्डन में आयोजित भव्य मिलन समारोह में समाजसेवी शंकर दुबे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने मिलन समारोह में शंकर दुबे समेत सैकड़ों लोगों को माला पहना कर भाजपा में स्वागत किया। मिलन समारोह में शंकर दुबे ने कहा की वे पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र समेत राजनीतिक क्षेत्र में भी पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्य करेंगे।

शंकर दुबे ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi के कार्यों से प्रभावित हो कर उनके बेहतर लीडरशिप से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मिलन समारोह में राजीव रंजन मिश्रा,सुरेंद्र महतो, रामकुमार पाहन ,रफिया नाज,नकुल तिर्की, कमलेश राम शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अली उमर, विशाल कुमार राय, सतीश सोनी, संतोष कुमार उपाध्याय, शेखर,आकाश कुमार दुबे, विशाल रजक, निकीता सोनी,सुनील कुमार दुबे समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Bihar के बाद, आंध्र प्रदेश सरकार ने 10 दिवसीय जातीय जनगणना शुरू की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button