JAP-1 में आज पासिंग आउट परेड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे सलामी, 6 DSP और 334 पुलिसकर्मी होंगे पास आउट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परेड की सलामी लेंगे। समारोह में 6 DSP और 334 पुलिसकर्मी औपचारिक रूप से राज्य पुलिस बल में शामिल होंगे।

JAP-1 में पासिंग आउट परेड आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे सलामी, सभी आला अधिकारी पहुंचे

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-1) परिसर में गुरुवार को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की भव्य परेड की सलामी लेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

छह डीएसपी और 334 पुलिसकर्मी होंगे पास आउट

इस पासिंग आउट परेड में 6 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 334 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी औपचारिक रूप से राज्य पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल भी कराया गया था।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद

समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्र, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल, डीआईजी मनोज रतन चौथे, रांची एसएसपी राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कई महीनों से था पासिंग आउट परेड का इंतजार

जानकारी के अनुसार, मुसाबनी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम नवंबर में जारी कर दिया गया था, लेकिन पासिंग आउट परेड आयोजित नहीं हो पाने के कारण प्रशिक्षु कई महीनों से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।

विभिन्न इकाइयों में मिलेगी तैनाती

प्रशिक्षण पूरा करने वाले 334 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति रांची, जमशेदपुर, धनबाद, रेल पुलिस, विशेष शाखा, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) तथा JAP-1, JAP-2, JAP-3, JAP-5, JAP-7, JAP-8, JAP-9 और JAP-10 सहित विभिन्न इकाइयों में की जाएगी।

पासिंग आउट परेड के साथ ही ये सभी प्रशिक्षु औपचारिक रूप से राज्य पुलिस बल में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करेंगे।

Exit mobile version