विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,परंपरा को संजोकर रखने का संकल्प लें: Babulal Marandi
admin
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समुदाय के महत्व एवम संस्कृति को समझने का दिवस है।
अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के साथ चल कर ही हम सही मायने में समृद्ध कहे जा सकते हैं । आइए हम सभी मिलकर आदिवासियों की इस विविध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लें ।
झारखंड की 32जनजातियां यहां की विविधता एवम समृद्धि का प्रतीक है: Babulal Marandi
आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा हमारी समृद्ध भारतीय एवम झारखंडी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की 32जनजातियां यहां की विविधता एवम समृद्धि का प्रतीक है। आदिवासी संस्कृति में अनूठी भाषाएं ,नृत्य,संगीत,कला और विशेष शैलियां शामिल हैं जिनका हमारी सांस्कृतिक विविधता में महत्वपूर्ण योगदान है।
कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीकी और आर्थिक प्रगति ने आदिवासी समुदायों के सांस्कृतिक धरोहरों को कुछ हद तक छूने का प्रयास किया है। इसके परिणामस्वरूप उनकी पारंपरिक जीवन शैली ,विशेषताएं और ज्ञान धीरे धीरे लुप्त हो रहे हैं। ऐसे में आदिवासी समुदाय का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है।
हम सभी को प्रकृति के साथ मिलकर जीने का सबक सिखाती है: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी समुदाय के जीवन शैली एवम जरूरतों को समझ एवम साथ मिलकर संस्कृति और परम्पराओं को संरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। यह परंपरा हम सभी को प्रकृति के साथ मिलकर जीने का सबक सिखाती है।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़कर हम आदिवासी समुदाय एवम अपने देश और राज्य को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं।