HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP के संकल्प पत्र में बेरोजगारी, महंगाई और किसान का जिक्र क्यों नहीं : झामुमो

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प पत्र पर कड़ा प्रहार किया है।

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रश्न उठाया की बेरोजगारी, महंगाई और किसान भाजपा के संकल्प पत्र में कहां है? डीजल पेट्रोल, किसान और एलपीजी की कोई चर्चा नहीं है।

सुपरियों ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए की 400 का सिलेंडर 1400 तक कैसे पहुंच गया? गरीबी हटाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने यह बताया कि भारत में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज क्यों दिया जा रहा है? चावल, तेल, दाल, प्याज का जिक्र क्यों नहीं? उद्योगपतियों को लूट की छूट है। सर संसाधन चुनिंदा कॉर्पोरेट गानों को दिया जा रहा है।

झामुमो ने BJP पर आरोप लगाया

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के हाथ बंधे हैं। देश में पहले से सभी धर्म के लिए कानून बना हुआ है। साहिब हिंदू मैरिज एक्ट हो या फिर मुस्लिम पर्सनल लॉ। अलग से किसी के लिए कानून लाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस मुल्क में केवल और केवल मुसलमान को डराने के लिए सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट और यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की बात कही जा रही है। देश के मुसलमान अब जागरुक हो गए हैं। वह सारी बातों को अच्छी तरह से समझ रहे हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: मैं बीफ नहीं खाती हिंदू होने पर गर्व: Kangana Ranaut

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button