Nitish Kumar ने नरसिम्हा राव और 2 अन्य के लिए भारत रत्न पुरस्कार की घोषणा का स्वागत किया

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व० एम०एस० स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की

पटना: CM Nitish Kumar ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक स्व० एम०एस० स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

स्व० चौधरी चरण सिंह समाजवादी आन्दोलन के बड़े नेताओं में से एक थे: CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह समाजवादी आन्दोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिये हमेशा समर्पित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव का देश की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। स्व० पी०वी० नरसिम्हा राव ने देश की समृद्धि और विकास के लिये आर्थिक सुधारों की नींव रखी जिससे भारत की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ।

केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है: CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० डॉ० एम०एस० स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi ने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल चलाई

 

Exit mobile version