Ranchi: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में आज 4 दिन हो गए हैं। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने झारखंड में अपनी यात्रा की चौथे दिन की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की।
साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज़ 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है।
बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता।
इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा। pic.twitter.com/T1nKoC6Mdw
Rahul Gandhi ने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल भी चलाई
राहुल गांधी इस बीच साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मिले भी। इसी दौरान राहुल गांधी ने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल भी चलाई। जिसकी फोटो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल भी हो रही है।
रामगढ़ शहर के बाजार तंड स्थित सिद्धू कान्हू स्टेडियम में रात्रि विश्राम के पश्चात सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी रामगढ़ के बाजार तंड टांड़, गोला रोड, गांधी चौक, में रोड होते हुए रांची इरबा की और रवाना हो गए।
सरकार बनी तो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी: Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने रामगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में कई सभाओं को भी संबोधित किया। राहुल गांधी ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में PESA और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। यह वादा भी किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।
भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया: Rahul Gandhi
भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लेटे हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू किया है। राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी एवं नोटबंदी से बेरोजगारी बड़ी है। इसके साथ ही कहां की भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।