NEET-UG 2025: झारखंड के हिमांशु बने राज्य टॉपर, ऑल इंडिया में हासिल की 134वीं रैंक
admin
Ranchi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2025 के परिणाम शनिवार को जारी कर दिए, जिसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
गिरिडीह जिले के सरिया निवासी हिमांशु कुमार ने 99.9938 पर्सेंटाइल के साथ झारखंड टॉप किया है। उन्हें ऑल इंडिया में 134वीं रैंक प्राप्त हुई है।
हिमांशु ने इसी वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड से 12वीं साइंस में परीक्षा दी थी और राज्य में तीसरे स्थान पर रहे थे। नीट में उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।
NEET-UG 2025: रांची के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन
सिद्धार्थ अग्रवाल – ऑल इंडिया रैंक 373
स्पर्श सिदाना – AIR 743
रनक – AIR 847
अभिषेक कुमार कसेरा – AIR 1172
करण सिंह – AIR 1238
मोहम्मद औवेस रजा – AIR 1619
करण भास्कर सिंह – AIR 1779
इस वर्ष झारखंड से 35,397 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 19,203 को सफलता मिली।
देशभर में महेश टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल अव्वल
NEET-UG 2025 में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, दिल्ली के मृणाल किशोर झा चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं, जिन्हें ऑल इंडिया पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
राष्ट्रीय आँकड़े
कुल परीक्षार्थी: 22.09 लाख
उत्तीर्ण अभ्यर्थी: 12.36 लाख (पिछले साल: 13.15 लाख)
सर्वाधिक चयनित अभ्यर्थी:
उत्तर प्रदेश – 1.70 लाख+
महाराष्ट्र – 1.25 लाख+
राजस्थान – 1.19 लाख+
NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। रांची में 22 केंद्रों पर लगभग 10,000 छात्रों ने परीक्षा दी थी।