झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर: Sudesh Mahto

रांची/धनबाद: Sudesh Mahto: झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर। परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने इंडी एलायंस को हर तरफ जनता नकार रही है। झारखंड में भी इनका सूपड़ा साफ होना तय है। जेएमएम और कांग्रेस का चरित्र एक समान है।


उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पानी टंकी मैदान पत्थलगडिया, बाघमारा में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान माले नेता अमरदीप महतो और समाजसेवी अरुण महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

साढ़े चार साल में जेएमएम-कांग्रेस ने राज्य के प्रति एक भी संकल्प को पूरा नहीं किया: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस परिवारवाद का गठबंधन है। इनकी प्राथमिकता राज्य और राष्ट्र का विकास नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाने की है। यह लोग परिवार की परिपाटी को आबाद कर रहे हैं। विकास नहीं तुष्टिकरण ही इनकी राजनीति का आधार है। ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियां जब अपना काम कर के इनके भ्रष्टाचार को जनता के सामने लगातार उजागर कर रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देकर और अपने मेनिफेस्टो में कभी न पूरा हो पाने वाले वादों से यह लोग जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में इन्होंने राज्य के प्रति अपने एक भी संकल्प को पूरा नहीं किया। युवाओं को न नियोजन मिला न ही बेरोजगारी भत्ता। महिलाओं को 8500 रुपए महीने देने की बात करने वाली कांग्रेस पहले राज्य के युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के अपने वादे को पूरा करें।

जीत के प्रतिशत को बढ़ाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: Sudesh Mahto

राज्य की सभी 14 सीटों पर बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। इसी के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट से भी पिछली बार की तुलना में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जीत के प्रतिशत को बढ़ाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। हर एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दृढ़संकल्पित होकर मोदी जी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का काम करें।

पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आपके साथ आने से गिरिडीह की जनता की सेवा करने के हमारे लक्ष्य को बल मिलेगा। सबके साथ और अनुभव से इस लोकसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

इन्होंने ली सदस्यता:

माले नेता अमरदीप महतो, किशोर दास, राकेश महतो, अजय महतो, गौतम महतो, लक्ष्मण मोदक, राधेनाथ महतो, सोनू मोदक, बारकी तिवारी, अमित महतो समेत सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में आजसू पार्टी केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, महासचिव रौशनलाल चौधरी, राधेश्याम गोस्वामी, सरिता देवी (जीप, उपाध्यक्ष), सुभाष रवानी (बाघमारा विधानसभा प्रभारी) नरेश महतो, रामशंकर तिवारी, राकेश गयाली, राजेश महतो (जीप), द्वारिका महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Swati Maliwal विवाद: बिभव कुमार ने ‘मारपीट’ मामले में AAP सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Exit mobile version