HeadlinesJharkhandStatesTrending

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ली शपथ, बोले- ‘जोहार झारखंड’ के साथ राज्य के विकास के लिए करूंगा काम

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपने चौथे कार्यकाल की शपथ ली।

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ली शपथ, बोले- ‘जोहार झारखंड’ के संकल्प के साथ राज्य के विकास के लिए करता रहूंगा काम

Ranchi: झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए परिमल नाथवानी ने गुरुवार को अपने चौथे संसदीय कार्यकाल की शुरुआत करते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उनका तीसरा कार्यकाल है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए झारखंड की जनता और एनडीए नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

‘जोहार झारखंड’ के साथ विकास का संकल्प

शपथ लेने के बाद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि झारखंड उनकी कर्मभूमि है और ‘जोहार झारखंड’ के संकल्प के साथ वह राज्य के सर्वांगीण विकास तथा लोगों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनादेश उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

18 जून को दर्ज की थी शानदार जीत

गौरतलब है कि 18 जून 2026 को हुए झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी ने एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्हें चुनाव में 28 वोट मिले थे। इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर राज्यसभा में अपनी जगह सुनिश्चित की।

विकास की तीन प्राथमिकताओं पर रहेगा फोकस

परिमल नाथवानी ने कहा कि अपने नए कार्यकाल में उनकी प्राथमिकता झारखंड के विकास को नई गति देना होगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से तीन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा—

  • ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करना
  • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और बेहतर उपलब्धता
  • युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करना

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से झारखंड के विकास और जनकल्याण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button