श्री Jagarnath Mahto जी के निधन से पार्टी में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है

Ranchi: झारखंड के कद्दावर आंदोलनकारी नेता सह झारखंड सरकार के मंत्री श्री Jagarnath Mahto जी के निधन से पार्टी में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।

पार्टी ने अपना कर्मठ और जुझारू साथी खो दिया है। निःसंदेह स्व०महतो के निधन से झारखंड की राजनीति को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए, योद्धा की भांति डंटे रहने वाले Jagarnath जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी एवं अपूर्णीय क्षति है।

Jagarnath जी के दृढ़ संकल्प शक्ति, संघर्षशीलता तथा दूरदर्शी सोच सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्व स्तर के नेता, कार्यकर्ता एवं सहयोगियों के लिए आसानी से सर्वसुलभ स्व०महतो का साथ हमेशा के लिए छूट गया, परंतु उनका दृढ़ संकल्प शक्ति, संघर्षशीलता तथा दूरदर्शी सोच सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभिषेक प्रसाद “पिंटू” जी ने कहा कि स्व०महतो के जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। संघर्ष, कर्तव्य निष्ठा तथा सादगी ही उनके जीवन का पर्याय रहा। उनका राजनैतिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय है।

ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा दुःख के इस घड़ी में स्व०महतो के परिवार जनों तथा शुभचिंतकों को सहनशक्ति प्रदान करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version