TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Jharkhand सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच MoU, मिलेगा ₹1 करोड़ तक का बीमा

रांची: Jharkhand के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में मंगलवार को राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) हुआ।

यह समझौता राज्य सरकार के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अनुबंध कर्मियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर किया गया है, जो उन्हें बड़ी आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।

Jharkhand : कर्मियों को मिलेगी ‘सुरक्षा की गारंटी’

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार अपने कर्मियों के प्रति संवेदनशील है। कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आर्थिक सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। यह MoU सैलरी और पेंशन के साथ-साथ दुर्घटना जैसी विपरीत परिस्थितियों में कर्मियों के आश्रितों को संबल प्रदान करेगा।”

Jharkhand News: MoU की मुख्य बातें: कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए इस समझौते के तहत सैलरी अकाउंट धारकों को कई मुफ्त सुविधाएं मिलेंगी:

  • दुर्घटना बीमा: साधारण दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹1 करोड़ तक का बीमा कवर।

  • हवाई दुर्घटना: हवाई यात्रा के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर ₹2 करोड़ का बीमा।

  • अन्य लाभ: इसमें स्थायी विकलांगता कवर और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कई बैंकिंग सेवाएं शामिल हैं।

  • किसे मिलेगा लाभ: राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी (पेंशनभोगी) और अनुबंध पर कार्यरत कर्मी भी इसके दायरे में आएंगे।

पीड़ित परिवार को मिला ₹50 लाख का चेक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक संवेदनशील पहल करते हुए दुर्घटना में मृत JBVNL कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी, श्रीमती मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत ₹50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।

Jharkhand News: बैंकों से समावेशी विकास में सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास में बैंकों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए बैंकों को सरकार के सहयोगी के रूप में आगे आना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल के बाद अन्य बैंक भी राज्य के विकास में योगदान देने के लिए आगे आएंगे।

समारोह में उपस्थित गणमान्य

झारखंड मंत्रालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री संदीप सिंह और बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: झारखंड सरकार आपदा देखकर नहीं, राजनीतिक फायदा देखकर तय करती है मुआवजा: Babulal Marandi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button