HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDO-DTO समेत 54 अफसरों का तबादला

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर इधर से उधर

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDO-DTO समेत 54 अफसरों का तबादला

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। प्रशासनिक हलकों में इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कई जिलों के SDO बदले गए

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

  • अमिताभ भगत को घाटशिला का SDO बनाया गया है।
  • दिनेश कुमार को लातेहार का SDO नियुक्त किया गया।
  • अखिलेश कुमार को गुमला का SDO बनाया गया।
  • कृष्ण मुरारी तिर्की को रामगढ़ SDO की जिम्मेदारी मिली।
  • समीर अल्फ्रेड मुर्मू को हुसैनाबाद का SDO बनाया गया।
  • मोहन लाल मरांडी को बुंडू और गणेश महतो को बेरमो अनुमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा चैनपुर, छत्तरपुर, कोडरमा, सिमरिया, चांडिल और जगन्नाथपुर समेत कई अनुमंडलों में भी नए अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है।

परिवहन और भू-अर्जन विभाग में भी बदलाव

राज्य सरकार ने जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों के स्तर पर भी बड़े बदलाव किए हैं।

  • विजय कुमार को देवघर DTO बनाया गया।
  • सतेन्दर महतो को गुमला DTO की जिम्मेदारी मिली।
  • मो. मोजाहिद अंसारी को पाकुड़ DTO नियुक्त किया गया।
  • राजेश एक्का को रामगढ़ DTO बनाया गया।
  • जयप्रकाश नारायण को पूर्वी सिंहभूम का DTO बनाया गया।

वहीं देवघर, गोड्डा, लोहरदगा, बोकारो, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में नए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

राज्य सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी विभागीय फेरबदल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button