London: सीएम हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में बापू को किया नमन, कहा- उनके आदर्श लोकतंत्र के स्तंभ

London: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लंदन के ऐतिहासिक पार्लियामेंट स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।

London News:’बापू के विचार आज भी प्रासंगिक’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधीवादी मूल्यों को याद करते हुए कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांधीजी के जीवन मूल्य न केवल समाज सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की शक्ति देते हैं, बल्कि लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों को बनाए रखने में भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

झारखंड के स्कॉलर्स भी रहे मौजूद

लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम को वहां मौजूद झारखंड के लोगों ने और भी खास बना दिया। मुख्यमंत्री के साथ झारखंड से वहां उच्च शिक्षा के लिए गए स्कॉलर्स और प्रवासी भारतीयों (डायस्पोरा) के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने विदेश की धरती पर अपने राज्य के छात्रों और लोगों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर लंदन में भावुक हुए सीएम सोरेन, बाबा साहेब के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

 

Exit mobile version